दरहेटा में हुआ भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन



रिपोर्ट, संजय सोनार
कुर्था (अरवल) डिम डमरू बजाबेला हमार जोगिया,,,,,, राम आएंगे तो अंगना बहारेंगे,,,,,, सरीखे गीतों से रात भर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया मौका था। कुर्था प्रखंड के दरहेटा गांव में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का जहां महायज्ञ के समापन के मौके पर टी-सीरीज के सुप्रसिद्ध कलाकार डिंपल भूमि के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उपस्थित श्रोताओं को अपने गायन के माध्यम से रात भर झूमने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अहमदपुर हरना पंचायत के पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर नदौरा पंचायत के मुखिया मंटू शर्मा, समाजसेवी शिव शंकर शर्मा उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से मानो पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। विगत एक सप्ताह तक चलने वाले महायज्ञ के दौरान एक तरफ जहां चारों ओर वातावरण भक्तिमय हुआ तो दूसरी तरफ भक्ति कलाकार डिंपल भूमि के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को भक्ति रस से ओत प्रोत कर दिया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ी महिला पुरुष की भीड़ में रात भर लोग झूमते दिखे। इस मौके पर दरेहटा गांव निवासी समाज सेबी गिरजेश सिंह, सुरेंद्र शर्मा, संजय सिंह, नदौरा पंचायत के सरपंच मनीष सिंह ,आदित्य प्रकाश,आलोक प्रकाश,समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।