गुलनार की प्रेरणास्रोत माता चंपा देवी की नवमीं पुण्यतिथि का आयोजन


*एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए सहायता राशि के रूप में गुलनार परिवार की रुपये दिये जाएगे – नीरज कुमार*
गया जी।गुलनार निःशुल्क सिलाई सेंटर में गुलनार की प्रेरणास्रोत माता चंपा देवी की नवमीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया है ।सर्वप्रथम चंपा देवी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी है ।इस अवसर पर स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कौशलेंद्र नारायण, कांग्रेस के रजनीश कुमार झुन्ना, डॉ राम परीखा सिंह, शिशुपाल, मनोज कुमार सिंह, बिनोद बरबिगहिया, डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने माता चंपा देवी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला है। वहीं दूसरी ओर विजय श्री, उदय सिंह, अंजु कुमारी में अपनी कविता के माध्यम से माताजी को अपनी ओर से काव्यांजलि दी है।अंत में गुलनार के संस्थापक नीरज कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है इसके साथ ही यह घोषणा की कि इस वर्ष किसी एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह के लिए सहायता राशि के रूप में गुलनार परिवार की ओर से 51000 रुपये दिये जाएंगे।इस कार्यक्रम का संचालन गया जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री सुमंत ने किया है ।इस मौके पर महेंद्र कुमार, गुलनार की अध्यापिका नंदनी कुमारी, पूनम कुमारी, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, संतोष ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद थे।

