देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम



जहानाबाद
      जिले के मोहद्दीनपुर गांव से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत कुमार की आज खेत में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अमरजीत धान के खेत में पानी की मोरी देखने गए थे, इसी दौरान अचानक तेज हवा चली और ऊपर झूल रहा 11 हज़ार वोल्ट का बिजली का तार उनके गर्दन से टकरा गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अमरजीत को गंभीर अवस्था में काको पीएचसी पहुंचाया, जहाँ से उन्हें सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अमरजीत विवाहित थे और उनका एक छोटा बच्चा भी था, जिसकी कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। अब अमरजीत की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!