आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन


जहानाबाद
किनारी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 49 पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया, आंगनवाड़ी सेविका नीलम सिंहा के द्वारा दो बच्चों को अन्नप्राशन के लिए केंद्र पर बुलाया गया जिनका 6 माह पूर्ण हो चुका है शिशुओं के मां को ऊपरी आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा खाना खिलाने के पहले साबुन से हाथ धोना, स्तनपान 2 साल तक जारी रखना एवं संपूर्ण टीकाकरण कराना बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है की जानकारी दी गई । पीरामल फाउंडेशन के रवि रंजन जी के द्वारा बताया गया कि बच्चों को 6 माह पूर्ण होने के बाद होने के बाद स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी आहार शुरू करना होता है जिससे बच्चों को संपूर्ण पोषण मिल सके ।
उपस्थित मां को यह भी बताया गया कि उम्र के अनुसार ऊपरी आहार में विभिन्न प्रकार के भोजन एवं सही मात्रा अर्ध ठोस आहार के बारे में बताया गया साथ ही बताया गया कि बच्चों को 6 से 9 माह में दो से तीन कटोरी खाना खिलाने की आवश्यकता होती है
काउंसलिंग के उपरांत बच्चों को अन्नप्राशन किया गया एवं मां को बताया गया कि घर पर बच्चों को लगातार ऊपरी आहार एवं स्तनपान जारी रखें ।
