राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने बांका परिसदन में पदाधिकारियो के साथ किया समीक्षात्मक बैठक




बांका
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार जी का बाँका में शुभ आगमन हुआ।माननीय के द्वारा जिला अतिथि गृह के सभागार में जिला के पदाधिकारियों अनुमंडल पदाधिकारी श्री राज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक(साइबर क्राइम) श्री अनुग्रह नारायण, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी(अत्याचार निवारण) श्री रौशन कुमार, अनु० जाति/अनु० जनजाति थाना के थानाध्यक्ष श्री पवन कुमार राम के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।थानाध्यक्ष से sc/st के सभी मामलों की अद्यतन स्थिति ली गई।पुलिस उपाधीक्षक से सभी मामलों पर स्वयं पर्यवेक्षण करने को कहा गया।जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी मामलों पर मुआवजा भुगतान करने से संबंधित अद्यतन स्थिति का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसपर माननीय द्वारा संतोष जताया गया।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से जिला में चल रहे कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास में sc छात्र/छात्रा की अद्यतन स्थिति, सरकारी स्कूलों में sc बच्चों के ड्रॉप आउट की स्थिति और प्राइवेट स्कूलों में गरीब sc बच्चों के नामांकन की संभावना पर चर्चा की गई।माननीय द्वारा नाथनगर थाना कांड संख्या-768/2018 चंचला देवी के मुआवजा पर चर्चा पृच्छा की गई।
इस जिला से संबंधित मामला नहीं रहने के बाबजूद जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्राप्त सूचना अनुसार उक्त केस में सभी मुआवजा राशि का भुगतान एवं प्रत्येक माह पेंशन का भुगतान किया जाता है।