देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी शुरू: बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया गया गहन प्रशिक्षण


जहानाबाद
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 जून 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नवनियुक्त बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी नवनियुक्त बीएलओ सुपरवाइजरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, एवं निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों यथा अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया। इनके साथ IIIDEM, द्वारका (दिल्ली) से प्रशिक्षित ALMTs (Advanced Level Master Trainers – BLO) द्वारा गहन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना द्वारा निर्गत प्रश्न-पुस्तिका के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी संपन्न कराया गया, जिससे बीएलओ सुपरवाइजरों की समझ एवं दक्षता का आकलन सुनिश्चित हो सके।

यह प्रशिक्षण आगामी चुनावों में मतदाता सूची के अद्यतन, निर्वाचक नामावली सुधार, तथा मतदान केंद्रों पर सटीक एवं पारदर्शी कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!