देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय कमिटी का होगा चुनाव-संतोष सुमन



*15 जून को बांका में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में चुनाव परिणाम की होगी घोषणा*

*चुनाव सम्पन्न कराने के लिए डी एन.सिन्हा और प्रभात भूषण श्रीवास्तव(पूर्व एसडीपीओ)  बनाये गए  पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक*

पटना, 10/06/2025

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी का चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। 15 जून को बांका में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में निर्वाचित राष्ट्रीय कमिटी की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कमिटी के चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता डी. एन. सिन्हा को पर्यवेक्षक और प्रभात भूषण श्रीवास्तव (पूर्व एसडीपीओ जहानाबाद) सह चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पर्यवेक्षक श्री सिन्हा ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए  बताया कि 14 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन होगा, उसके पश्चात मध्यान्ह 1:00  से  अपराह्न 3:00  तक स्क्रूटनी होगी।  उसके बाद अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक नाम वापसी का समय होगा।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यानी एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में अगले दिन 15 जून की सुबह 9:00  बजे से मतदान कराया जाएगा। मतदान ख़त्म होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी एवं वहीं पर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!