सडक दुर्घटना में शिक्षक दम्पत्ति कि मौत



जहानाबाद
जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम रामदेव चक निवासी सह रा.प्रा.वि.मांदेविगहा (जहानाबाद) के प्र. प्रधानाध्यापक स्व० बलवीर भास्कर जी की पटना मोहली से शादी समारोह से मोटरसाइकिल से लौटने के क्रम में मोहली के पास ट्रक से एक्सीडेंट में दोनो पति -पत्नी की आकस्मिक मौत हो गई जो बहुत ही हृदय विदारक एवं दु:खद घटना है। इनकी आकस्मिक मौत से इनके परिवार एवं समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। एससी/ एसटी कर्मचारी संघ की ओर से भगवान बुद्ध से प्रार्थना की जाती है ,कि आदरणीय स्व. बलवीर भास्कर जी एवं इनके पत्नी के दिवंगत आत्मा की शांति मिले एवं इस विकट दु:ख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिले।शोक व्यक्त करने वालों में एसी/एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ,जिला सचिव रामजीवन पासवान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, रामसिहासन दास, राज कुमार निराला ,बंसी दास ,जयप्रकाश कुमार ,अर्जुन राम, शिव कुमार चौधरी ,अशोक प्रियदर्शी, विजय कुमार चौधरी, डॉ अशोक पासवान, दीपक चौधरी, रामप्रवेश पासवान, राम लखन मांझी, प्रेम रजक, डॉ अरविंद कुमार रजक समेत समस्त कर्मचारी संघ।
