देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

54 दिन, 841 आयोजन, 1.5 लाख से अधिक महिलाएं – महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना महिला संवाद



जहानाबाद
महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहे महिला संवाद कार्यक्रम के तहत जिले में अब तक 841 ग्राम संगठनों में संवाद सत्रों का सफल आयोजन हो चुका है। इन सत्रों में 1,56,531 जीविका से जुड़ी महिलाएं तथा 11,514 गैर-जीविका महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुई हैं।

आज महिला संवाद के 54वें दिन, जिले के पाँच प्रखंडों के 17 चयनित ग्राम संगठनों में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं हुलासगंज एवं मोदनगंज प्रखंडों में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है।

रतनी-फरीदपुर प्रखंड में कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक समन्वयक श्री शिवशंकर कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  आज की महिलाएं घर से लेकर राष्ट्र तक नेतृत्व कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम उनके लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है, जहाँ वे योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ अपने विचार, अपेक्षाएं व सुझाव भी खुलकर साझा कर रही हैं।

यह पहल सिर्फ जीविका दीदियों तक सीमित न होकर हर वर्ग की महिलाओं को एक मजबूत आवाज देने का काम कर रही है, जिससे वे सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!