जहानाबाद के ईदगाह में अकीदतमंदों ने अदा की बकरीद की नमाज



*फिदा हुसैन रोड स्थित ईदगाह में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़*
जहानाबाद
शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित ईदगाह में आज सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के लिए लोग तड़के ही ईदगाह पहुंचने लगे थे। नमाज का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
बकरीद की नमाज मौलाना की इमामत में अदा की गई, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की गई।
नमाज के मौके पर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती रही, वहीं नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी।
बकरीद के मौके पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से कुर्बानी दी ।पूरे दिन त्योहार का उत्साह माहौल में छाया रहा।