“विकसित भारत के अमृत वर्ष – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन


जहानाबाद
भारतीय जनता पार्टी, जहानाबाद द्वारा दिनांक 7 जून 2025 को जिला कार्यालय, सिकरिया में “विकसित भारत के अमृत वर्ष – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री ब्रजेश रमन, मगध के सह क्षेत्रीय प्रभारी श्री आशुतोष कुमार तथा जिला प्रभारी श्री सीताराम पांडे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मातृशक्ति की प्रतीक अहिल्याबाई होलकर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने किया। मंच संचालन जिला महामंत्री शुभम राज ‘मिठू’ द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणादायी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सह क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी आयोजित करने का सुझाव दिया।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमन ने संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष, मुख्य अतिथियों सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
“विकसित भारत अमृत वर्ष – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” अभियान के संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्री नागेंद्र मेहता को दायित्व सौंपा गया।
इस कार्यशाला में
पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, जयप्रकाश केसरी, कृष्ण मुरारी गुड्डू, कृष्णकांत कुमार, सोहन प्रसाद काकू, कृष्णा गुप्ता, अन्नपूर्णा भास्कर, मुन्नी चंद्रवंशी,
महामंत्री अनिल ठाकुर, अमरेंद्र कुमार,
जिला मंत्री रवि शेखर, इंद्रदेव चौहान, रिंकू देवी, सुनीता दुबे, महेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, अनीश अग्रवाल, कृष्णमुरारी,
सुनीता कुमारी, विनोद कुमार, संतोष चंद्रवंशी पार्टी पदाधिकारी,
सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री ,जिला टोली, मंडल टोली कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
