देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला पदाधिकारी के द्वारा पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण



जहानाबाद
जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के द्वारा पर्यवेक्षण गृह, जहानाबाद एवं नन्हें कदम ,विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ,जहानाबाद का निरीक्षण किया गया।
   पर्यवेक्षण गृह के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा  गृह के समुचित संचालन एवं  सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सीसीटीवी कैमरा का संचालन अनवरत रहे एवं सभी कोणों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहे ,इस हेतु सहायक निदेशक को निर्देशित किया गया , साथ ही नियमित रैंडम फुटेज की जांच  हेतु भी उन्हें आदेश दिए गए। साथ ही सिविल सर्जन जहानाबाद को निदेशित किया गया कि गृह में  डॉक्टर्स एवं नर्स/ GNM/ANM की प्रतिनियुक्ति  सभी दिनो के लिए  की जाए, जिससे की बच्चों को चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं गृह में ही उपलब्ध हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा गृह में रह रहे  बालकों से बातचीत की गई एवं उन्हें प्राप्त होने वाली सभी सुविधाओं जैसे भोजन, पेय जल  , शैक्षणिक सुविधा,
वस्त्र आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं  गृह अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बालकों को प्रतिदिन सुबह में योगा का अभ्यास आवश्यक रूप से कराया जाए।
     जिला पदाधिकारी के द्वारा नन्हे कदम, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की गई।
   उक्त निरीक्षण में सिविल सर्जन जहानाबाद , नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई जहानाबाद, संजीव कुमार,  किशोर न्याय परिषद के सदस्य, श्री विरेन्द्र कुमार , बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय एवं सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, जहानाबाद श्रीमती माला कुमारी उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!