देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

“घोषी में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी”



घोषी (जहानाबाद)
          नगर पंचायत घोषी के ग्राम श्रीपुर में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका समूह की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

इस अवसर पर जीविका की सामुदायिक समन्वयक रेणु कुमारी ने बताया कि बिहार सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अहम योजनाएं चला रही है।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर “हमारी बिहार की दीदियां” आज शिक्षित होकर मुख्यधारा से जुड़ रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद प्रचार गाड़ी के माध्यम से जन-जागरूकता से जुड़ी वीडियो फिल्म भी दिखाई गई, जिसने उपस्थित महिलाओं को काफी प्रभावित किया। इसके साथ ही, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड इंचार्ज मो. अरमान अशरफ, अजय कुमार, जिला बीस सूत्री सदस्य मनोरमा देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!