पटना डोभी एनएच 22 टोल प्लाजा का हुआ शुभारंभ


जहानाबाद।
पटना डोभी एनएच 22 स्थित टोल प्लाजा जहानाबाद एवम् बोधगया स्थित टोल प्लाजा का शुभारंभ रविवार की सुबह किया गया। एसएस मल्टी सर्विस द्वारा संचालित किए जाने वाले दोनो टोल प्लाजा का शुभारंभ बिहार प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष किशलय किशोर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार की सड़कें अच्छी हो गई हैं। जहां पहले पटना से गया जाने में 5 घंटे लगते थे और सफर थकान भरी होती थी, वहीं आज पटना से बोधगया दो घंटे में लोग आराम से पहुंच रहे हैं, और जब इतनी अच्छी सड़क पर हम चल रहे तो टोल देना हमारा मौलिक कर्तव्य बनता है ताकि ये खूबसूरत सड़क हमेशा अच्छी बनी रहे। साथ ही उहोंने लोगों से सकारात्मक सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर जोनल मैनेजर आर्शी खान तथा टॉल मैनेजर कर्मवीर सिंह ने बताया कि आज से एनएच 22 पर टोल संग्रह का कार्य शुरू किया गया है , जिसमें सभी लेन में फास्ट टैग सिस्टम लगा है जो ऑटोमैटिक टॉल संग्रह करेगा साथ ही दोनों तरफ एक एक कैश बूथ रखा गया है जिस गाड़ी में फास्ट टैग नहीं होगा उसे तय शुल्क का दुगुना राशि देना होगा | टॉल प्लाजा के आस पास के गांव के जो स्थानीय लोग हैं उनके निजी गैर व्यवसायिक वाहनों के लिए 350 रुपए की मासिक पास की सुविधाएं दी गई हैं।

