देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्टॉर्म वाटर ड्रैनेज निर्माण में गुणवत्ता से हो रहा है खिलवाड़। इसका उच्चस्तरीय जाँच कराए जिलाधिकारी। –पूजा भारद्वाज।



जहानाबाद
      । नप। शहर की एक अतिमहत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा शहरी अवसंरचना विकास निधि (UIDF) के अंतर्गत शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रैनेज परियोजना के तहत चल रहे नाला निर्माण में गंभीर अनियमितता की जा रही है। यह परियोजना शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है विशेषकर वार्ड आठ के लिए जीवनदायिनी योजना है। निर्माण कार्य कर रहे संवेदक द्वारा प्राक्कलन का अनुपालन बिल्कुल भी नही किया जा रहा है।
निर्माण कार्य में अत्यंत निम्न कोटि के सामग्री का प्रयोग किया जा रहा। इस भीषण गर्मी में ढलाई उपरांत लगातार पटवन की भी कोई व्यवस्था नही है। नाले का लेबल भी ठीक ढंग से नही लिया जा रहा है। मानकों का पालन नही किया जा रहा है। इस प्रकार से निर्माण कार्य हुआ तो जल्द हीं नाला ध्वस्त हो जाएगा। केवल कागजी खानापूर्ति कर किसी तरह कार्य को निपटाया जा रहा है। कार्यकारी एजेंसी बुडको (BUIDCO) के कनीय अभियंता को मौखिक रूप से बोल चुकी हूँ, परंतु कोई सुधार नही हो रहा है। निर्माण स्थल को सिर्फ कुछ लेबर के भरोसे छोड़ दिया गया है।
हालाँकि इस सम्बंध में जिलाधिकारी को भी पत्र के माध्यम से सूचित कर चुकी हूँ। एवं इसका उच्चस्तरीय जाँच करवाया जाना चाहिए एवं दोषियों पर अविलम्ब कार्रवाई किया जाए।
शीघ्र निर्माण कार्य में सुधार नही किया गया तो कार्य बंद करा दिया जाएगा, गुणवत्ता से कोई भी समझौता नही किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!