देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के अनुयायियों ने नशे के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली




पटना / रांची नशे के विरुद्ध जागरुकता रैली में सैकड़ों अनुयायियों ने लिया हिस्सा।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान माता वैष्णो देवी नगर, पुंदाग रांची शाखा के सैकड़ों अनुयायियों ने रविवार को नशे के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली गई।जिसका नेतृत्व रांची शाखा के स्वामी धनंजयानंद जी के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष अनुयायियों ने पूरे रांची नगर भ्रमण कर लोगों को नशे के सेवन के विरुद्ध जागरुक किया।इस रैली में युवा परिवार सेवा समिति द्वारा आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत बोध कार्यक्रम में संकल्प रैली में युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए नशे के विरूद्ध जारुकक रहने की संकल्प ली गई। यह रैली दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर माता वैष्णो देवी नगर फैज 2 ,  फैज 1, अग़ौरा कटहल मोड़ टी ओ पी थाना होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। जिसमें स्वामी धनंजयानंद जी महाराज ने नशीले वस्तुओं के सेवन से दूर रहने की बात कही। नशा  व्यक्ति को शारीरिक व आर्थिक नुकसान पहुंचाता है वहीं समाज में उसकी प्रतिष्ठा भी कम होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन भारी चिंता का विषय है और पूरे समाज को नशे के विरूद्ध एकजुट होना चाहिए ताकि हमारा युवा नशे से बच सके।
संस्था द्वारा नशे के विरूद्ध  जिसमें लोगों को नशे से छुटकारा पाने के तरीका को विस्तार से बताया नशा बाहर की दवा से नहीं बल्कि ब्रह्म ज्ञान (ध्यान) मेडिटेशन द्वारा हजारों युवा ने नशे को छोड़े है खुद बदले है, फिर बदलने के लिए आगे बढ़े है। जिसका उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन पर नियंत्रण और जन जागरूकता फैलाना है। इस अभियान के तहत युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को  मिलकर नशा के खिलाफ कार्य करना होगा। इस रैली में ।स्वामी धनंजयानन्द, मीडिया प्रभारी श्री संजय सिंह,  श्रीइन्द्रजीत यादव , श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री मनोज कुमार पंकज, श्री  सुभाष जी, रतन देव, अमनदीप जी, प्रशांत, डॉ निशांत, रंजीत जी काफी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!