देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद साहु समाज के लोगों ने जहानाबाद में किया भारतीय जनता पार्टी का विरोध


जहानाबाद
जहानाबाद जिले में स्थित साहु धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जहानाबाद कमिटी से तेली साहु समाज को कोई जगह नहीं दिया जिसको लेकर साहु समाज में आक्रोश व्याप्त है ।भाजपा में जातिवाद चरम पर है एक समाज से अध्यक्ष महामंत्री दो उपाध्यक्ष और जो तेली साहु समाज जो जन्मजात भाजपा कट्टर समर्थक वोटर हैं उसे ठेंगा दिखाने का कार्य किया ये जातिवाद नहीं है तो क्या है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि भाजपा जिसे हम कर्म प्रधान पार्टी समझते हैं उसे भी कुछ समाज के लोग राजद और कांग्रेस बनाने को तुले हुए हैं। पिछले कार्यकाल के अध्यक्ष अजय कुमार देव जी के नेतृत्व में सभी समाज के साथ पूर्ण न्याय के साथ पार्टी सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी जो इस बार अन्यायपूर्ण जिला कमिटी का गठन किया गया है। तेली समाज से पिछले कार्यकाल में दो उपाध्यक्ष थे जबकी इस बार तेली समाज के लिए भाजपा कमिटी में कोई जगह नहीं है तो आज से तेली के दिल में भी भाजपा नहीं है। हम सभी रोड़ शो के माध्यम से भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का कार्य करेंगे । जिसमें तेली समाज के सभी उपजाति सम्मिलित होंगे। भाजपा के विकल्प पर विचार करेंगे। और भाजपा के कारण ही हम सभी भाजपा का पूर्ण बहिष्कार कर रहे हैं और ये सब प्रदेश नेतृत्व कमजोर हाथों में हैं इसका उजागर कर रहा है क्या तेली समाज बंधुआ मजदूर है भाजपा का क्या तेली समाज से जहानाबाद में भाजपा का अध्यक्ष महामंत्री नहीं होना चाहिए – होना चाहिए अन्यथा भाजपा का अंत का समय दूर नहीं है क्योंकि भाजपा के रीढ़ की हड्डी ही टूट जाए तो फिर भाजपा को बैसाखी भी काम नहीं आएगा। जहानाबाद भाजपा के दिल में तेली नहीं तो तेली के दिल में भाजपा नहीं ये संदेश जन जन तक फैलाने का कार्य करेंगे।
उपयुक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पुर्व जिला उपाध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद जी , वार्ड संख्या २३ पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , नित्यानंद गुप्ता , नितेश साहु उर्फ मोनू , राजू कुमार के साथ समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!