भाकपा माले वरावां पंचायत का लोकल सम्मेलन संपन्न


जहानाबाद
जहानाबाद जिला काको प्रखंड अंतर्गत बरावां पंचायत का 10 वा सम्मेलन आज बदसारा गांव के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ।
सम्मेलन हॉल दिवंगत कामरेड रामानंद आजाद एवं नगीना पासवान को समर्पित था। सम्मेलन में सभी 28 ब्रांचो के सचिव सहित सैकड़ो पार्टी सदस्य उपस्थित थे ।
सम्मेलन के जरिये 25 सदस्य कमेटी का गठन किया गया इसके सचिव सर्वसम्मति से उदय पासवान को चुना गया।
सम्मेलन के उद्घाटन कर्ता माले के जिला सचिव रामाधार सिंह तथा पर्यवेक्षक प्रखंड सचिव विनोद कुमार भारती तथा प्रखंड कमेटी के सदस्य सिद्धेश्वर बिंद एवं रामेश्वर मांझी अतिथि के बतौर उपस्थित थे।
सम्मेलन स्थल झंडों से सुसज्जित था।
सम्मेलन हॉल में अपने 10 में सम्मेलन का बैनर टंगा था। सम्मेलन की शुरुआत शहीदों के सम्मान में झंडो तोलन श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि से शुरू की गई ,तत्पश्चात सभी प्रतिनिधि हॉल में प्रवेश कर गए।
सम्मेलन का मुख्य नारा था बदलो सरकार बदलो बिहार।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उद्घाटन करता रामाधार सिंह ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार दोनों के दोनों संविधान लोकतंत्र एवं न्याय को तिलांजलि दे चुके हैं।


