देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीकरण में वृद्धि लाने हेतु घोषी , जहानाबाद एवं मखदुमपुर प्रखंड में प्रखंड स्तर पर बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए. को दिया गया प्रशिक्षण


जहानाबाद
आगामी विधानसभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आज जहानाबाद जिले के 216- जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद प्रखंड एवं 217 घोषी विधानसभा क्षेत्र के घोषी प्रखंड में तथा 218 विधानसभा क्षेत्र में मखदुमपुर प्रखंड में सभी बी.एल.ओ. तथा बी.एल.ए. का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
      प्रशिक्षण में अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार में अक्टूबर/नवंबर में विधानसभा निर्वाचन संभावित है , जिसके मद्देनजर सभी बी.एल.ओ. के साथ -साथ सभी बी.एल.ए. की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने अपने मतदान केन्द्र वाले क्षेत्रों में  शत् प्रतिशत मतदान कराने में सहयोग करें। अवर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपील की गई कि  सभी बी एल ओ अपने अपने क्षेत्रों में मुहिम चला कर ऐसे मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुटा है, अथवा जो मतदाता अभी -अभी मतदाता के लिए पात्र हुए हैं,  उनका नाम जोड़ा जाए ।



       इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बी.एल.ओ. तथा बी.एल.ए. को ऑनलाइन के माध्यम से मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने, संशोधित करने की जानकारी उपलब्ध कराना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!