देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत


जहानाबाद
आज बोधगया से पटना लौटने के क्रम में जहानाबाद जिला अतिथि गृह में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री श्री दुबे को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में श्री दुबे ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त और सम्मानित स्थिति में खड़ा है।” जिला अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से  ने बैठकर क्षेत्रीय मुद्दों पर संगठन से जुड़े विचारों पर सार्थक चर्चा की। जिसमे
पूर्व जिला अध्यक्ष  कुमार अवधेश,पूनम सिन्हा,अजय कुमार देव सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक समर्पित पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने माननीय मंत्री दुबे जी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!