अली लर्निंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन, शिक्षा क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम


*सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और विधायक सुदय यादव ने किया शुभारंभ*
जहानाबाद
जहानाबाद के अरवल मोड़ के समीप खुतबा चक में आज ‘अली लर्निंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम बिहार कलाल एराकी मिल्लत कमिटी, जहानाबाद के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा सामाजिक विकास की रीढ़ है। अली लर्निंग सेंटर जैसे प्रयास युवाओं को सही दिशा देंगे और उन्हें अपने भविष्य के लिए सक्षम बनाएंगे।”
विधायक सुदय यादव ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह केंद्र न केवल पढ़ाई का माध्यम होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और परिवर्तन का प्रेरक भी बनेगा।”
संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अली लर्निंग सेंटर में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कंप्यूटर शिक्षा भी दी जाएगी, जिससे डिजिटल युग में छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने केंद्र की भविष्य की योजनाओं को लेकर उत्साह जताया और इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।


