इंडिया गठबंधन जहानाबाद जिला ईकाई का बैठक आयोजित


जहानाबाद
आज इंडिया गठबंधन जिला शाखा जहानाबाद की एकदिवसीय बैठक जहानाबाद कारगिल चौक राजद कार्यालय में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने किया ।बैठक में जिले भर से गठबंधन दल के प्रत्येक दल से प्रखंड व नगर कमेटी से चयनित प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के लिए विचारणीय विषय दो थे
जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय संयुक्त समन्वय समिति का गठन करना तथा मजदूर संगठन के आह्वान पर चार श्रम कोड कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल करना।
दोनों विषयों पर उपस्थित प्रतिनिधियों के बीच विस्तार से चर्चा का आदान-प्रदान हुआ व अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच गया। सर्व समिति से जिला स्तरीय 12 सदस्य समिति का गठन किया गया जिसमें राजद से महेश ठाकुर व परमहंस राय। भाकपा माले से कामरेड रामाधार सिंह व कामरेड श्रीनिवास शर्मा ,सीपी आई एम से कामरेड जगदीश प्रसाद एवं कामरेड दिनेश प्रसाद, सी पी आई से कामरेड सुरेश प्रसाद एवं कामरेड अंबिका प्रसाद ,कांग्रेस पार्टी से मोहम्मद इम्तियाज आलम एवं राम प्रवेश ठाकुर, वी आई पी पार्टी से परशुराम बिंद एवं श्रवण कुमार हैं। 12 सदस्यों के बीच से राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर को सर्व समिति से समन्वय समिति का संयोजक चुना गया।