मसौढ़ी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में व्यास जगतगुरु रामानुजार्च श्री गोविन्दाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज जी ने लोगो को चौथे सुनाई संगीतमय श्रीराम कथा।




मसौढी (पटना)
*मसौढी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास जगत गुरू रामानुचार्य श्री गोविन्दाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज ने हजारों श्रद्धालुजनों को श्रीराम कथा की महिमा सुनाते हुए कहा कि इस कलिकाल में समस्त व्यथा के नाश का सरल और सहज उपाय है, प्रभु के कथा का नित्य निरंतर रसपान करना। भगवान शंकर जी से विवाहोपरांत पार्वती जी भगवान श्रीराम के कथा सुनने की चाहत प्रकट किये। तब भगवान शंकर भगवान श्रीराम जी के प्राकट्य के विभिन्न कारणों का उल्लेख किये। एक कारण नारद जी के शाप को जानकर पार्वती जी को बहुत आश्चर्य हुआ। तब भगवान शंकर जी नारद के तपस्या से काम के पराजय और फिर उसके अभिमानवश भगवान श्री हरि से अपनी प्रशंसा करने पर भगवान द्वारा विश्वमोहिनी के माध्यम से नारद जी की परीक्षा व नारद का मुख बंदर के बनाने व बाद में नारद जी द्वारा भगवान को मानव तन में जाने और नारी के वियोग में दुखी होने का शाप दिये जाने के इतिहास को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किए। उन्होंने भगवान के अन्य अवतार की कथा तथा रावण-कुभकर्ण के भी विभिन्न युगों में जन्म लेने की कथा को सुनायें। भगवान परमदयालु हैं और उनके अवतार का मुख्य उद्देश्य भक्तों का उद्धार तथा दुष्टों का संहार है। भक्त भाव के साथ भगवान के लीलाओं का कथन-श्रवण तथा भजन-कीर्तन कर सहज में अपना कल्याण कर लेते हैं। कार्यक्रम में आयोजन समिति के राहुल सर डॉक्टर सुधीर कुमार डॉक्टर सुनील गावस्कर विश्वरंजन एडवोकेट महेंद्र सिंह अशोक एडवोकेट चन्द्रकेत सिंह चन्देल सोनी कुमारी अशोक शर्मा अजय शर्मा डॉक्टर निकेश नन्दन दीपक शर्मा बैजू कुमार आशा कुमारी काजल सुमन सिन्हा अनील सिंह खुशबू रानी डॉक्टर सीताराम सिंह सुमित कुमार श्रीकृष्ण सिंह शिक्षक अमीत कुमार राहुल कुमार सूर्या रामनरेश सिंह राॅली कुमारी आशीष देव सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित हुए।।*
