देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष जी का किया गया स्वागत



जहानाबाद

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जहानाबाद सिकरिया में जिला कार्यसमिति सह स्वागत अभिनन्दन समारोह किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज कुमार जी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य माननीय अनिल शर्मा जी साथ मे विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी जी उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि  एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।इस मौके पर उन्होंने धीरज कुमार को नए दायित्व की बधाई दी ,एवं अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और आगे जिला के नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए । डॉ प्रमोद चंद्रवंशी जी ने कहा की कार्यकर्ताओं के बदौलत बीजेपी आज इस मुकाम पर पहुंची है, संगठन के कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना का मूल मंत्र दिया गया। जिले के तीनों विधानसभा में एनडीए के प्रत्याशी को प्रत्येक बूथ पर विजय बनाना हम लोगों का लक्ष्य है।संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए आगामी 4 महीने का समय पार्टी के हित में देने का आहान किया गया ।समारोह में उपस्थित कर्मठ कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए भाजपा के विधान परिषद सदस्य माननीय अनिल शर्मा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट प्रयास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं है बल्कि इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी  नवीन केसरी जिला प्रभारी सीताराम पांडे निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा ,पूनम सिन्हा, रामशुभग शर्मा, अनिल ठाकुर, सोहन प्रसाद काकू, शैलेश कुमार, कविंद्र प्रजापति, कृष्णकांत राय, मंजू देवी ,सर्वेश वर्मा, बृजेश कुमार, विजय सत्कार , मनोज पासवान ,पुष्पा कश्यप ,मुन्नी चंद्रवंशी, कृष्णकांत कुमार ,महेंद्र कुमार, जयप्रकाश केसरी, शुभम राज मिठू, निरंजन कुमार बबलू, रवि शंकर चौहान ,विनोद पाठक,रवि चंद्रवंशी, रवि शेखर, गौरव कुमार, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!