देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

एनमाँ गांव के चार सरकारी भवनों में चोरी, लाखों की संपत्ति गायब


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के दमुहा पंचायत अंतर्गत एनमाँ गांव में चोरों ने एक ही रात में चार सरकारी भवनों को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एनमाँ में चोरों ने गोदरेज तोड़कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य की सामग्री चुरा ली। वहीं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय एनमाँ से कंप्यूटर सेट, टी-शर्ट और नकद राशि समेत लगभग 1.5 लाख रुपये की चोरी की गई है।

इसके अतिरिक्त, उच्च विद्यालय के नए भवन से लगभग 35 हजार रुपये के बिजली के तार और औजार चोरी हो गए। एनमाँ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से भी चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये की मेडिकल किट लेकर फरार हो गए।

चार जगहों पर एक ही रात में हुई इन वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!