कुर्मा संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन – 100% उत्तीर्णता दर


जहानाबाद
कुर्मा संस्कृति स्कूल, जहानाबाद के छात्रों ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का उत्तीर्णता प्रतिशत 100% रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
विद्यालय की छात्रा अपराजिता नारायण ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख टॉपर्स में शामिल हैं:
हर्ष कुमार – 92.4%
आदित्य नंदन – 91.2%
अनिरुद्ध नारायण – 90.8%
पियूष भास्कर – 90.8%
हर्ष राज – 90.8%
आर्यन राज – 90.6%
अंशवीर राज – 90.4%
विद्यालय के चेयरमैन श्री शंकर कुमार एवं प्राचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है।
विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
