देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राजद ने की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन





कुर्था (अरवल) स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि लालू राबड़ी शासनकाल में राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में काफी बेहतर कार्य किया। जब नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने गठबंधन की सरकार बिहार में बनी तब तेजस्वी यादव ने नौकरी की बौछार ला दी। एक समय था जब नीतीश कुमार कहा करते थे कि इतनी नौकरी देंगे तो उसके पैसे कहां से लाएंगे लेकिन तेजस्वी यादव ने यह साबित कर दिया कि हम नौकरी भी देंगे और उन लोगों को वेतन भी देंगे। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने स्वर्णिम बिहार की परिकल्पना कर बिहार को आगे बढ़ने का कार्य किया। वही राजद नेताओं ने आगामी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की बात कही। इस मौके पर कुर्था विधानसभा के राजेंद्र विधायक बागी कुमार वर्मा,आरसीएस कॉलेज के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुनील सक्सेना के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे। वही कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष जगजीवन राम ने की जबकि मंच का संचालन कुर्था प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!