पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर वर्चुअल बैठक, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने किया बैठक को सम्बोधित


जहानाबाद
जनता दल यूनाइटेड का एक वर्चुअल बैठक आहूत हुई जिसमें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय झा , माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी संबोधित करते हुए सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूथ पर सशक्त स्थिति बनाएं।आम जानो से संपर्क बनाएं और उनसे उनकी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त करें।और उसका समाधान करने के लिए आगे आएं ।नीतीश कुमार जी ने सब जाति धर्म के उत्थान के लिए न्याय के साथ काम किया है!
केंद्र सरकार के निर्णय के साथ जनता दल यूनाइटेड पूरी निष्ठा के साथ है तथा देश की रक्षा और सुरक्षा में लगे सैनिक के परिवार जनों के साथ सहानुभूति पूर्वक खड़ा है ।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा जी, जहानाबाद विधान सभा प्रभारी श्री रविंद्र पटेल,राजनितिक सलाहकार प्रो सुशील कुमार सिन्हा, अभियान प्रभारी राजु पटेल, राजनीतक सलाहकर श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी, रामनरेश सिंह जिला महासचिव, मखदुमपर विधान सभा प्रभारी बंटी चन्द्रबंशी, घोसी विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार,कोषाध्यक्ष गुड्डू शर्मा कार्यालय प्रभारी मुरारी यादव,टेक्निकल जिला अध्यक्ष डॉ बंटी कुमार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मो. शकील अहमद, किसान सेल जिला अध्यक्ष गुड्डू कुशवाहा यादव ,अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ बिन्देश्वर सिंह,जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, मनोज पटेल, नगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, शांकरदेव वर्मा, मीडिया सेल अध्यक्ष मधेश्वर प्रसाद यादव, कार्यकारी प्रबक्ता रजनीश कुमार बिक्कु,राजेश कुमार, सत्येंद्र कुशवाहा, रतनी प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष रंजन,छात्र जिला अध्यक्ष विकास कुमार, काको प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी,मोदनगंज प्रखंड अध्यक्ष अजित कुमार, मखदुमपुर अध्यक्ष पप्पु दांगी, हुलासगंज प्रखंड अध्यक्षमुकुल कुमार, नगर अध्यक्ष घोसी विनोद केशरी,बैजू सिंह,मनीष अम्बेडकर, आदि लोगो ने भाग लिया!
