राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


मखदुमपुर (जहानाबाद)
मखदुमपुर विधानसभा अंतर्गत प्रखंड मखदुमपुर में श्रीकृष्ण अर्जुन पैलेस में रखा गया जिसमें बिहार प्रदेश से आए हुए प्रशिक्षक श्री अर्जुन राय पूर्व सांसद सीतामढ़ी माननीय विधायक युसूफ सलाउद्दीन गणेश भारती, विक्रांत यादव ने अपनी अपनी बातें रखी उन्होंने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल एवं नीतीश कुमार के कार्यकाल के विफलता के बारे में विस्तृत पूर्वक बातें रखी साथ ही सामाजिक न्याय के बारे में विशेष चर्चा किए ।साथी हीं 17 महीने के कार्यकाल जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री रहे के कार्यकाल को अपने कार्यकर्ताओं के बीच बातें रखी साथी बूथ स्तर तक संगठन के धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव जी ने किया साथी संचालन काको प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान ने की इस कार्यक्रम में जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष महेश ठाकुर परमहंस राय,अशोक वर्मा ,वीरेंद्र दास ,कुमारी सुमन सिद्धार्थ ,रंजीत यादव ,ललन यादव ,अनिल चौधरी रामकृत दास, मनोज यादव, फ़तों खान,महफूज अंसारी, मुस्तफा खान, संजीव कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
