कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व के सदस्य डा करूणा सागर ने कांग्रेस के साथ आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग


जहानाबाद
जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा जहानाबाद रेडक्रास सोसायटी के भवन में आयोजित बिहार कि बात कांग्रेस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ करुणा सागर एवं एआईसीसी सदस्य राजेश कुमार सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संबाद करते हुए कहा कि जहानाबाद जिले की समस्या एवं विकास कैसे हो इसपर आम लोगों से संबाद करना है। उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जहानाबाद कृषि प्रधान क्षेत्र है लेकिन यहां सिंचाई कि कोई भी सुविधा उपलब्ध नही है जबकि इस जिले में कई नदियां हैं उसमें बांध बांध कर नहर निकाला जा सकता है। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस ओर ध्यान नही दिया। 1990 के पहले कांग्रेस कि सरकार में पुनपुन नदी में कच्चा बांध बांध कर पैइन के माध्यम से बरसात के समय सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जाती थी। इसलिए हम जहानाबाद के वासी कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि इस जिले कि चिरपरिचित वर्षों पुराने मांग पुनपुन नदी में पक्का बांध बांध कर सिंचाई की सुविधा दिया जाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से माननीय नेता डॉ करुणा सागर जी ने कहा कि जिले कि ज्वलंत समस्याओं जो लोगों से संवाद के माध्यम से आया है उसमें जिले में पर्यटन के क्षेत्र में विकास, शिक्षा में सुधार, रोजगार की समस्या, जिला स्तरीय अस्पताल कि कमी, वर्तमान सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों कि कमी, दवा कि उपलब्धता कि कमी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कि राशि कम होना जैसी कई समस्याओं को साथ पत्र में शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में बिजली कि घोर कमी है, भ्रष्टाचार चरम पर है, भूमि सर्वे के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिले से बुनकरों को पलायन होना एक गंभीर विषय है। बिहार में कांग्रेस कि सरकार थी उस समय जिले में साढ़े तीन हजार हस्तकरघा उधोग चलता था जो आज बंद है, पचासों हजार परिवार भूखे मर रहें हैं, बीपीएल परिवारों कि समस्या गंभीर है, पर्यटन के क्षेत्र में जहानाबाद में अपार संभावनाएं हैं। यदि जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए तो क्षेत्र के विकास के साथ साथ हजारों लोगों को रोजगार भी मुहैया होगी। जिले स्थित वाणावर एक ऐतिहासिक पहाड़ी क्षेत्र है जहां बाबा सिद्धेश्वर नाथ, मोर्यकालिन गुफाएं, बौद्ध विहार है जहां हजारों पर्यटक दर्शन करने आते हैं। जिले में मीराबिगहा टेम्पल सिटी, काको स्थित बीबी कमाल का मजार, धराउत का गढ़ सहित कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जहां पर्यटन का बढ़ावा दिया जा सकता है। जो वर्तमान सरकार की कमी है।
इस बैठक में उपस्थित जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, दलित नेता अशोक कुमार “प्रियदर्शी”, प्रो संजीव कुमार, प्रो योगेन्द्र यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल, कन्हाई शर्मा, वशिमुलहक रुस्तम, तवरेज आलम, आबिद मजीद इराकी, राजेश कुमार, दुर्गेश पाण्डेय, अंबिका यादव, चितरंजन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, परशुराम बिंद, राम पुकार यादव, समां प्रवीण, अजीत ठाकुर, मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।


