पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि।


जहानाबाद
संविधान विरोधी सांप्रदायिक वक्फ़ संशोधन कानून रद्द करो विरोधी दिवस के बैनर से राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले एवं इंसाफ मंच के संयुक्त बैनर से जहानाबाद माले कार्यालय से मार्च निकालकर जहानाबाद स्टेशन होते हुए गया पटना मुख्य मार्ग से बढ़ते हुए बड़ी संख्या में महिला पुरुष दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एवं अन्य अमन पसंद लोग शामिल हुए। मार्च में शामिल थे भाकपा माले के जिला सचिव रामाधार सिंह, घोसी विधायक रामबली सिंह यादव ,माले राज्य कमेटी सदस्य श्रीनिवास शर्मा माले जिला कमेटी सदस्य हसनैन अंसारी ,विनोद भारती प्रभात कुमार ,धनेश्वर मांझी ,रेणु देवी ,शौकीन यादव ,उदय कुमार ,वसी अहमद ,मुकेश पासवान ,इंसाफ मंच के सदर आरिफ मासूमी ,नेता उदय पासवान ,मुखिया अवधेश पंडित ,ओमप्रकाश नेता भागीरथ मांझी ब्रह्मदेव प्रसाद प्रमिला देवी संजय चंद्रवंशी मौलाना अमजद साहब हैदर अली तथा इमाम साहब आदि
रैली में प्रदर्शनकारी लोग नारा लगा रहे थे
आतंक वाद और नफरत की राजनीति मुर्दाबाद ।
पहलगाम में मारे गए नागरिकों अमर रहे ।
भाजपा तेरे शासन में आतंकवाद आतंकवाद।
संविधान विरोधी सांप्रदायिक वक्फ़ संशोधन कानून रद्द करो।
संविधान लोकतंत्र पर हमला नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
शांति अमन इंसाफ कायम करो आदि आदि नारा लगा रहे थे।
मार्च अरवल मोड़ चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया जहां पहलगाम में मारे गए लोगों को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उक्त नेताओं ने सभा को संबोधित किया नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता की राजनीति में घिर जाता है तो देश के अवाम को दिशा को मोड देने के लिए नफरत की राजनीति के जरिए नागरिकों के बीच विभाजन करते हुए अपनी रोटी सेकता है और जब अपनी राजनीति में सफल हो जाता ,जनता के साथ लोभ लुभावने वादे और घोषणाएं घोषणा बनकर रह जाता है।