कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया स्वागत


जहानाबाद
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष राजेश कुमार जी का गया जाने के क्रम में जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इश्तियाक आजम एवं कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर के नेतृत्व में जहानाबाद के अरवल मोड़ पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गाड़ी से उतरते हीं कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा फुल माला से लाद दिया गया। स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हीं पार्टी का स्तंभ है। जहानाबाद जिला कांग्रेस का गढ़ रहा है और आज भी यहां के कार्यकर्ताओं में काफी उर्जा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं यहां के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि महागठबंधन के जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे सारे मतभेद को भुलाकर उन्हें जिताने का काम करेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का मखदुमपुर बाजार में कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता अशोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों कांग्रेसियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
अरवल मोड़ पर स्वागत करने वाले मुख्य नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता भूषण कुमार सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, रामजी प्रसाद, प्रवीण शर्मा, कामरान हुसैन, संजय कुमार, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल, वशिमुलहक रुस्तम, प्रो जोगेंद्र यादव, बिरेंद्र दास, सुदर्शन प्रसाद, भोला प्रसाद साह, प्रेम कुमार, कन्हाई शर्मा, अयुब अंसारी, परशुराम बिंद, आबिद मजीद इराकी, राजेश शर्मा, जयशंकर शर्मा, अजय कुमार, विकास कुमार, सुबोध शर्मा, मो सलीम, गौरीशंकर यादव, अनिल यादव, मंडल यादव, परवेज आलम, सतीश शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, मनीष कुमार, आशिक इमाम, शायक आजम, शम्स आजम, जुलखरनैन अनवर, सतेन्द्र दास, छोटु दास, रमन दास सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
