देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

केन्द्र सरकार के द्वारा जातिगत आधारित जनगणना कराने का निर्णय ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम है —– सत्येन्द्र रंजन ।


अरवल

केन्द्र सरकार के  द्वारा जातिगत आधारित  जनगणना कराने के निर्णय को लेकर ज़िला अतिथि गृह में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन के अध्यक्षता में प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाध प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने एक लम्बे अरसे से जातिगत आधारित जनगणना कराने के लिए मांग कर रहे थे , इस मांग को केन्द्रीय कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है । इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को  बहुत – बहुत आभार व्यक्त करता हूं । उन्होंने कहा कि  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अध्यक्षता में  केन्द्रीय कैबिनेट के बैठक में  देश स्तर में जातिगत आधारित जनगणना कराने का निर्णय ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम है । केन्द्र सरकार का यह कदम देश के सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा बदलाव लायेगा । जातीय जनगणना से नीतियों को अधिक न्याय संगत और लक्षित बनाने में  मदद मिलेगी , इससे वंचित तबकों को सशक्त करने की दिशा में ठोस जानकारी और आधार मिलेगा । प्रेसवार्ता में लोजपा रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसीम अंसारी , लोजपा रामविलास के संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष सिंटू कुमार ,  अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चंद्रवंशी , ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द यादव , ज़िला संगठन मंत्री रमेश रजक , कईल पासवान , अमरनाथ पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!