देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हम पार्टी के समीक्षा बैठक में विधायक दीपा मांझी ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश



आज हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा जिला इकाई जहानाबाद की संगठन स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीष कुमार एवं संचालन नगर प्रखंड अध्यक्ष अमर सोनार ने किया। आज के जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के समीक्षा प्रभारी श्रीमती दीपा कुमारी माननीय विधायक इमामगंज जी उपस्थित हुए और आज की इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी सम्मानित जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी,पंचायत स्तरीय और बूथ स्तरीय सभी कार्यकर्ता तन मन और धन से लगकर जिला के संगठन को और तेज धारदार और असरदार बनाए ताकि आने वाला विधानसभा चुनाव 2025 में जिले में एनडीए के साथ मिलकर  हम लोग जिला में सभी सीटों पर चुनाव जीतने का काम करें।इसके लिए आप लोगों को संकल्पित होकर समर्पित भावना से पार्टी के नेता जीतन राम मांझी जी एवं डॉ संतोष मांझी जी के नेतृत्व में काम करके पार्टी को आगे बढ़ाना होगा। और जहानाबाद जिले में एनडीए की मजबूत स्थिति पैदा करने में हिंदुस्तानी एवं मोर्चा को साथ सहयोग और समर्थन दे इसके लिए आप लोग पार्टी के निर्माण कल से ही लगे हुए हैं आगे भी आप इसी तरह के जोश जुनून के साथ काम करते रहें।और इस बिहार में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा का परचम लहराय इसके लिए आप लोग काम कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। आज के इस बैठक में राष्ट्रीय महिला सेल के अध्यक्ष barachhati के माननीय विधायक ज्योति देवी जी भी समीक्षा प्रभारी जी के साथ उपस्थित हुए और उन्होंने भी अपने संबोधन में नेता श्री जीतन राम मांझी जी गरीबों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए उन्होंने नारा दिया है भारत के गरीबों एक हो सब का इरादा नेक हो इसी को आधार मान करके आप लोग कम करें निश्चित रूप से आपका और आपके आने वाली पीढ़ी का इस पार्टी के तहत लाभ होगी । हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा जिला इकाई जहानाबाद के इस बैठक में मुख्य रूप से जिला के संगठन प्रभारी शंकर मांझी जी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और इस जिले के कद्दावर नेता चुन्नू शर्मा जी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंपी शर्मा जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश रंजन जी मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दांगी जी रविंद्र मांझी हुलासगंज रंजीत मांझी घोड़ी रामनिवास शर्मा जहानाबाद धीरेंद्र चंद्रवंशी रतनी गीता पासवान सुषमा डांगी लालदेव मांझी धनंजय पासवान जी लोरिक मांझी जी सुरेंद्र कुमार भारती जी महेंद्र मांझी जी नागेश्वर मांझी जी राजाराम माझी जी कृष्णा चौधरी कृष्णा चौधरी किशोरी मांझी जी सुरेश चौधरी जी पूर्व मुखिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होकर संगठन को जिला में और तेज करने का संकल्प लिए जोश और जुनून के साथ काम करने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!