केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना के निर्णय पर प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।


*एनडीए ने जातिगत जनगणना को लेकर किया प्रेस वार्ता*
जहानाबाद
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने आज जहानाबाद परिषदन भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सामाजिक न्याय और समान अवसरों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका लाभ देश के करोड़ों वंचितों और पिछड़े तबकों को मिलेगा।
श्री सुनील कुमार ने कहा कि यह निर्णय देश के लिए सामाजिक नीति और कल्याण योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने में सहायक होगा। इससे यह भी स्पष्ट होगा कि समाज के किस वर्ग साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इसकी बुनियाद रखने का श्रेय अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है, जिनकी दूरदर्शी सोच ने इस मुद्दे को जनआंदोलन में बदल दिया।
इस प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव,लोजपा जिलाध्यक्ष प्रिंस कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा,जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस,हम नेता पंपी शर्मा, जदयू संगठन प्रभारी दीपक रंजन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता पप्पू वर्मा उपस्थित थे।
उक्त बात की जानकारी जदयू जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिकु ने दिया।