देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बाल विवाह के खिलाफ धर्म गुरुओं को शपथ दिलाया गया


जहानाबाद
जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन तटवासी समाज न्यास ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान
-संगठन के निदेशक कन्हैया कुमार सिंह के द्वारा अपील किया गया, धर्मगुरुओं से मिला सहयोग व समर्थन , इस अक्षय तृतीया जिले में नहीं होगा एक भी बाल विवाह

बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में नागरिक समाज संगठनों के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के जहानाबाद जिले में सहयोगी संगठन तटवासी समाज न्यास की ओर से अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम को देखते हुए बाल विवाहों की रोकथाम के लिए विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को व्यापक सफलता मिली है।

                    सभी धर्मगुरुओं ने इसकी सराहना करते हुए समर्थन का हाथ बढ़ाया है। संगठन ने कहा कि यह देखते हुए कि कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी जैसे पुरोहित के बिना संपन्न नहीं हो सकता, हमने उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ने का फैसला किया। इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने पाएगा। आज जिले में तमाम मंदिरों-मस्जिदों के आगे ऐसे बोर्ड लगे हुए जिन पर स्पष्ट लिखा है कि यहां बाल विवाह की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि जेआरसी 2030 तक देश से बाल विवाह खत्म करने के मकसद से ‘चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया’ कैम्पेन चला रहा है।
       यह संगठन 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जेआरसी के संस्थापक भुवन ऋभु की किताब ‘व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन : टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज’ में सुझाई गई समग्र रणनीति पर अमल कर रहा है।

           तटवासी समाज न्यास के निदेशक कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि अभी भी देश में बाल विवाह के खिलाफ जरूरी जागरूकता की कमी है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर तटवासी समाज न्यास  संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा  जिले के विभिन्न धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद आदि जगहों जैसे मंडेश्वरी दरबार,लाल मंदिरा,भदसेरी ठाकुरबाड़ी, चातर ठाकुरबाड़ी, गरेडिया खंड मस्जिद, जामा मस्जिद काको, मदरसा अरबिया जहानाबाद पर धर्म गुरुओं के साथ बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाया गया ।इसको देखते हुए हमारा मानना है कि जल्द ही हम बाल विवाह मुक्त जहानाबाद जिले के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!