जिप अध्यक्ष रानी कुमारी अपने नए चेंबर में हुई शिफ्ट

*3 वर्षों में हुए विकास को गिनाया*
जहानाबाद जिला परिषद की अध्यक्ष रानी कुमारी का चैंबर जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन में शिफ्ट हुआ इस मौके पर काफी खुशनुमा माहौल देखने को मिला इस अवसर पर डीडीसी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे जिला परिषद की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया की पहले भी अच्छा था और अभी भी अच्छा है साथ ही साथ इस मौके पर रानी कुमारी ने अपने विकास कार्यों की चर्चा की और इन्होंने कहा कि 3 वर्ष में हमने पूरी कोशिश की है कि जहां-जहां जनता की मांग रही वहां विकास की गंगा बहाने का काम किया है विकास की कई योजनाओं को रानी कुमारी ने गिनाया और कहा के तीन वर्षों में बहुत अच्छा काम हुआ और आने वाले 2 वर्ष में जो भी बचा हुआ काम है उसे पूरा किया जाएगा क्योंकि जनता ने जिस तरह का भरोसा हम पर जताया है उस भरोसे पर हम खरा उतरने का काम कर रहे हैं और आगे भी यह भरोसा हमेशा कायम रहेगा।।।।