देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह जी को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया



पटना, 29 अप्रैल 2025 :- राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार

ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, जदयू के प्रदेश महासचिव श्री कमल नोपानी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामा शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जदयू पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शूरवीर दानवीर भामाशाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!