भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती आयोजित।

भगवान परशुराम सामाजिक एकीकरण के प्रतीक _अनूप कुमार।
जहानाबाद
भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक मंच के तत्वावधान में स्थानीय जहानाबाद में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जहानाबाद के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता प्रवीण कुमार ने किया जबकि मंच का संचालनन श्री नवीन कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा के द्वारा किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत कर रहे कार्यक्रम के संयोजक व जाने माने कांग्रेस नेता श्री अनूप कुमार ने कहा कि किसी भी समाज का एकीकरण ही उसकी मजबूती का आधार होता है , और भगवान परशुराम उसी सामाजिक एकीकरण के प्रतीक हैं। मुख्य वक्ता श्री संजीव शर्मा ने भाषण में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता के साथ साथ एकता का संदेश देना है। इस मौके पर जहानाबाद जिले के कई शिक्षाविद् और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। उक्त वक्ताओं ने इस मंच के माध्यम से सामाजिक विकृतियों को मिटाने के साथ ही साथ सामाजिक सद्भाव को बनाने पर विशेष जोर दिया। ताकि एक बेहतर सामाजिक व्यवस्था का निर्माण हो सके जो कि व्यक्ति समाज और राष्ट्र सभी के लिए हितकर साबित हो।
कार्यक्रम शामिल लोगो में धीरज शर्मा क्रांतिकारी,अभिनव कुमार सुमन, श्री जयशंकर शर्मा, शिवशंकर शर्मा, ज्ञानवर्धन मुखिया, संजय मुखिया, श्री अभिराम शर्मा, श्रीमती इंदु कश्यप, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्री चुन्नू शर्मा., रवि रंजन शर्मा, नीरज शर्मा,धोनी, पियूष संजय शर्मा, पन्ना शर्मा, लव कुश शर्मा, श्री राधेश्याम शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

