देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
क्या खोया ,क्या पाया , लगाने के हिसाब में,गुजरा हुआ वक्त नहीं लौटता, गुजर जाने के बाद…!

क्या खोया ,क्या पाया , लगाने के हिसाब में,
गुजरा हुआ वक्त नहीं लौटता, गुजर जाने के बाद…!
रखो न शिकायतें, रूठों न, मिल लिया करो
इंसान वो नहीं रहता, मन से उतर जाने के बाद…..!!
हुनर को मजबूत कर, खुद के वजूद को जिंदा रख,
सपने फिर से आते है, टूट कर भी, उभर जाने के बाद….!!!
यारों से सोच समझ कर बोला कर,
बात नहीं बनती फिर, बात बिगड़ जाने के बाद….!!!
जमाना रोक लगाएगा तेरी उड़ान पर,
तू कर दिखा,सोच मत,कुछ नहीं कर पाएगा वो मंजिल पाने के बाद..!!
कभी गैरों से जज़्बात न बांटा कर,
अक्सर दिल टूट जाता है, चोट खाने के बाद…!!
तू मासूम है,तेरी मुस्कान भी “ममता “
मुस्कुराया कर, क्या फायदा है रोने के बाद….!!
ममता प्रिया
रक्तसेविका सह सामाजिक कार्यकर्ता सह लेखिका
जहानाबाद, बिहार
