देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन


जहानाबाद
आत्मा जहानाबाद द्वारा संचालित जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र, किसान भवन, जहानाबाद में बिहार कौशल विकास मिशन योजना के तहत संचालित आर.पी.एल. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘कृषि विस्तार सेवा प्रदाता’ विषय के पांचवें बैच का मूल्यांकन/परीक्षा संपन्न हुआ। इस परीक्षा में कुल 24 पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि इन प्रशिक्षणार्थियों को 10 मार्च से 28 मार्च 2025 तक संबंधित विषय पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। परीक्षा एवं मूल्यांकन का कार्य स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निबंधित असेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कराया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक श्री राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को एक उद्यम के रूप में स्थापित करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से कृषि विभाग द्वारा प्रगतिशील किसानों एवं कृषि क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को उद्यमिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इनसे प्रतिभागियों के कौशल एवं दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

इस मौके पर प्रशिक्षक एवं प्रखंड/सहायक तकनीकी प्रबंधक अपर्णा सुधांशु, मेनका रंजन तथा अंचला शर्मा भी उपस्थित रहीं। परीक्षार्थियों में प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, अविनाश कुमार, धनंजय कुमार, सीताराम, कंचन कुमारी, राकेश कुमार, सुमित राज, श्वेता कुमारी समेत अन्य प्रशिक्षणार्थी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!