एम्पीयर इलेक्ट्रिक दो चक्का वाहन का खुला शोरूम


*MLC प्रमोद चंद्रवंशी व हम पार्टी के नेता चुन्नू शर्मा ने किया उद्घाटन*
पर्यावरण बेहतर रहे इस ख्याल से एवं कई अन्य सुविधाओं की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है कम खर्चे में ज्यादा माइलेज सहित अन्य कई खूबियों से भरपूर एम्पीयर दो चक्का वाहनों का एक्सक्लूसिव शोरूम भगवान जी ऑटोमोबाइल्स का जहानाबाद के कनौदी में शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी हम पार्टी के नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा सहित अन्य अतिथियों द्वारा किया गया इस मौके पर सर्वप्रथम आए सभी अतिथियों को संचालक दिलीप कुमार द्वारा फूलों का माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर विधान परिषद प्रमोद चंद्रवंशी हम पार्टी के युवा नेता रितेश कुमार उर्फ चुंन्नु शर्मा ने दिलीप कुमार को एवं यहां काम करने वाले सभी को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि पर्यावरण दुनिया में अच्छा रहे इसके लिए हम सबों का प्रयास होना चाहिए और इस प्रयास की कड़ी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का इस्तेमाल बेहद ही जरूरी है और उसके लिए एम्पेयर टू व्हीलर वाहनों का शोरूम भगवान जी ऑटोमोबाइल्स बहुत ही बेहतर काम करेगा मालूम हो की एम्पीयर मात्र ₹10 की खर्चे में 100 किलोमीटर चलता है जिसमें 5 साल का बैट्री वारंटी दिया जा रहा है काफी आकर्षक स्टाइल का यह टू व्हीलर स्कूटी गाड़ी है जो अपने आप में बहुत कुछ कहता है है सभी अतिथियों ने स्कूटी पर बैठकर इस गाड़ी के इस्तेमाल के लिए संदेश दिया माहौल काफी खुशनुमा था इस मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार सत्कार निरंजन कुमार बबलू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।।।।।