देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हम पार्टी के नेता राजेश रंजन के  द्वारा आयोजित समारोह में  जिले  के सभी 20 सूत्री के  प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों को बिहार सरकार के  मंत्री डा संतोष सुमन  ने  किया गया सम्मानित


जहानाबाद
जहानाबाद के कृष्णा गार्डन में नवनिर्वाचित 20 सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री  डॉ अनिल कुमार हम  पार्टी के डा विरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं द्वारा 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हम पार्टी के नेता राजेश रंजन ने किया।


सबसे पहले आए सभी अतिथियों को हम सेकुलर प्रदेश एनडीए के संयोजक सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रंजन द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया तत्पश्चात सभी 20 सूत्री सदस्यों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता  हम पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन  जद यू के नेता जयप्रकाश चन्द्रवंशी  ने किया।

इस अवसर पर  युवा नेता रितेश कुमार उर्फ चुंन्नु शर्मा पंपी शर्मा हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा जदयू के नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में एनडीए के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सहित अन्य सभी भक्तों ने सभी 20 सूत्री अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा की सरकार के आप लोग हाथ पैर है। आप लोगों के द्वारा एक-एक किया हुआ काम एनडीए को काफी लाभ पहुंचाएगी। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजक राजेश रंजन ने किया ।समापन के पूर्व पुलवामा कि घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!