देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जनता दरबार में प्राप्त हुए 42 आवेदन ,समाधान हेतु तत्परता


जहानाबाद
आज समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के आम नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं।

जनता दरबार में कुल 42 आवेदन/परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से भूमि विवाद, पेयजल समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल सुविधा, व्यावसायिक ऋण, अनुदान राशि, भूमि-अर्जन, विद्युत आपूर्ति, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक विवाद, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषय शामिल थे।

अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवाद का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत मिल सके।

प्राप्त शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। कुछ मामलों में तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आने वाले मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया है, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती वंदना कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती अनिता सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती शिल्पी आनंद, निदेशक डीआरडीए श्री रोहित कुमार मिश्रा, तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती पूनम कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जहानाबाद जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रशासन में जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!