भाकपा माले का 57 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

जहानाबाद
निर्धारित राष्ट्रीय कार्यक्रम के आलोक में भाकपा माले का 57 वां स्थापना दिवस आज जहानाबाद जिले के विभिन्न प्रखंड के गांव यथा जहानाबाद में राज कमेटी सदस्य श्रीनिवास शर्मा प्रखंड सचिव हसनैन अंसारी ,प्रमिला देवी ,निरंजन कुमार ने इशे विगहा, गुलजारबाग काको में जिला सचिव रामाधार सिंह ने मुवारकपुर ,अफजलपुर मखदुमपुर में धनेश्वर मांझी नगीना पासवान ने साधु ग्राम बेला रतनी फरीदपुरमें ललन किशोर ,उपेंद्र बिद ने डिहुरी मे मोदनगंज मे घोसी विधायक रामबली सिंह यादव, वितनमांझी प्रदीप कुमार, जोगिंदर यादव ने थाना बिगहा, चंधरिया ,शादीपुर दयालपुर, गंधार, हुलासगंज में, कामरेड प्रभात कुमार ,अवधेश पंडित ,विजय पंडित, शिव वचन दास ने इब्राहिमपुर, जरूभुनटोली ,रामचंद्रपुर कामरेड चारु मजूमदार एवं कामरेड लेनिन सहित सभी, महान शहीदों और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि कैंपस लोकतंत्र और शैक्षणिक आजादी पर नए सिरे से हमले हो रहे हैं ताकि असहमतिऔर बहस की गुंजाइश को खत्म किया जा सके और कट्टरता नफरत व अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा सके इसका मकसद भारत के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों को संस्कृतिक नियंत्रण और विचारधारा थोपने की प्रयोगशाला में बदल देना है साथ ही नफरत से भरी फिल्मों और दूसरे प्रचार माध्यमों के जरिए उसकाए गई हिंदुत्व भीड़ अब सड़कों पर उपद्रव कर रही है जो हर दिन मुसलमान औरतों और दलित बहुजनों के खिलाफ हिंसा फैल रही है, आगे नेताओं ने कहा की फासीवादी हमले दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं।

