देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

न्यायामूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश डॉ अंशुमान ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण  !



जहानाबाद
जहानाबाद व्यवहार न्यायालय……. पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जहानाबाद न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश डॉ अंशुमान ने जहानाबाद न्यायालय का दौरा किया, वहीं शनिवार अहले सुबह पहुंच कर सभी जिला न्यायाधीशों के न्यायिक कार्यों का निरीक्षण किया ! बताते चले की  सबसे पहले न्यायमूर्ति डॉ अंशुमान ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण से संबंधित जानकारीयों को एक दूसरे से साझा किया, वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीड़ित प्रतिकर स्कीम के बारे में विस्तार से लोगों को समझाया एवं उसकी जानकारियां दी , जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार  उपस्थित थे, साथ ही इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह भी मौजूद रहे । आपको बताते चलें कि डॉ अंशुमान पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति होने के साथ-साथ जहानाबाद न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश भी हैं, और उनके ही निरीक्षण में जहानाबाद एवं अरवल में विगत  5 दिनों से लगातार न्यायिक कार्यों का निरिक्षण एवं जायजा लिया जा रहा था ! डॉ अंशुमान न्यायिक कार्यों कि समीक्षा के उपरांत जिला अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय सभागार में पहुंचे और न्यायिक कार्यों से संबंधित जिले के वरिष्ठ एवं कनीय अधिवक्ताओं से रूबरू हुए ! जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ गिरिजानंदन प्रसाद ने निरीक्षी न्यायाधीश को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ  देकर उनका स्वागत-सम्मान किया, साथ ही संघ के अध्यक्ष के द्वारा निरीक्षी न्यायाधीश को दो पन्नों का एक मांग पत्र सौंपा गया,उस मांग-पत्र में अधिवक्ताओं ने उल्लेख किया कि अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था करवाई जाए और भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया जाए, वही न्यायालय परिसर में शौचालय कंपलेक्स,जलपान कैंटीन , चिकित्सा घर, पार्किंग एवं कॉरिडोर का भी निर्माण करवाया जाए एवं सिविल मामलों में सुनवाई के लिए रिक्त न्यायालय में न्यायाधीश की मांग किया ! जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में निरीक्षी न्यायाधीश के साथ जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के साथ उपस्थित वरीय अधिवक्ताओं ने निरीक्षी न्यायाधीश को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया ! जिनमे अध्यक्ष एवं सचिव अवधेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश शर्मा, किशोरी लाल सिंह, रामदयाल शर्मा, जीपी सच्चिदानंद शर्मा , पीपी सुरेंद्र सिंह, अब्दुल गफ्फार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद सिंहा, रामबिंदु सिंहा, बिंदु भूषण सिंहा, रजनीश कुमार, अनिल कुमार, शारदानंद प्रसाद, अवधेश कुमार,दीपांकर रंजन, मोहम्मद अफाक आलम, रितेश सिंहा के अलावे सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित थे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!