आज स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय, जहानाबाद प्रबंध कार्यककारिणी समिति की बैठक संग्रहालय सभागार में सम्पन्न हुई।


जहानाबाद
अनुमंडल पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष,स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्रहालय, जहानाबाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यवली के सभी पांच बिन्दुओं पर उपस्थित संग्रहालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने गंभीर चर्चा की और प्रस्ताव पारित किये।संग्रहालय के सम्बंध में सबसे अहम और विस्तृत चर्चा संग्रहालय भवन की जीर्ण-शीर्ण हालत को लेकर हुई।इसके जीर्णोद्धार को लेकर एक अहम सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।इस चर्चा के दौरान अल्केम लेबोरेट्रीज,मुम्बई सीएसआर के जहानाबाद जिला समन्वयक पंकज कुमार के इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया कि अल्केम लेबोरेट्रीज ,मुम्बई अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत स्वामी सहजानंद संग्रहालय के पूरे भवन को गिराकर नया भवन का निर्माण करेगी।इस बैठक में पदेन प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य,घोषी विधायक,कामरेड रामबली सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, जहानाबाद स्थानीय विधायक प्रतिनिधि परमहंस राय जी,प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य जोहन राम जी,डाॅ गिरिजेश कुमार, गगन भूषण प्रसाद,संतोष श्रीवास्तव,प्रो.श्यामाकांत शर्मा,रामप्रवेश शर्मा,मनोज कुमार रंजन, रणजीत रंजन,राजकिशोर प्रसाद,विशेष आमंत्रित सदस्य एवं अल्केम लेबोरेट्रीज सीएसआर प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक पंकज कुमार आदि ने भाग लिया।संग्रहालय के कार्यकारी सचिव,गिरिजानंदन सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक सम्पन्न हुई।