सत्यापन एवं तकनीकी सहयोग पर दिया जा रहा विशेष जोर: अपर समाहर्ता ( विभागीय जांच)

जहानाबाद
जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रभावी, समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन लगातार अनुश्रवण, समीक्षा एवं समन्वय बैठकों के माध्यम से गंभीर प्रयास कर रहा है।
इस बीच, किसानों की Farmers Registry ID सृजन प्रक्रिया को गति देने एवं तकनीकी अड़चनों के समाधान हेतु कृषि निदेशालय, पटना से सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण) श्रीमती स्नेहा सिंह एवं सैयद शकील अख्तर ,प्रोग्रामर डी.बी.टी का आगमन हुआ। उन्होंने जिला स्तरीय तकनीकी दल के साथ बैठक कर यंत्रीकरण योजनाओं जैसे फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, आदि की समीक्षा की। साथ ही ऑन-स्पॉट प्रशिक्षण देकर Farmer Registry ID सृजन की तकनीकी बाधाओं को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कर योजनाओं का लाभ सीधे उनके पास पहुंचाया जा सकता है। इस हेतु ज़िले में तकनीकी दक्षता को बढ़ाने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री विनय कुमार सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि भूमि सत्यापन, Farmer Registry ID सृजन एवं योजनाओं से संबंधित सभी अभिलेखीय कार्यों को शीघ्रता से निष्पादित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
