देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षकों का स्नेह, विधायक का संकल्प



✨ जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार का शिक्षकों ने किया अभिनंदन

जहानाबाद।
आज दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को जहानाबाद सदर विधायक राहुल कुमार को जिले के शिक्षकों द्वारा एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। विधायक महोदय के आवास पर आयोजित इस सादे एवं गरिमामय समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने विधायक को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंडुई उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गनौरी यादव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र कुमार सुधाकर द्वारा सामूहिक रूप से शॉल ओढ़ाकर विधायक महोदय का सम्मान किया गया। वहीं इन्टर विद्यालय रकसिया दयालचक के शिक्षक श्रीकांत निराला ने बुके भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए ऊंटा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, पंडुई उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक गनौरी यादव एवं सेवानिवृत्त शिक्षक विजेंद्र कुमार सुधाकर ने विधायक के प्रति शिक्षकों की आशाओं और अपेक्षाओं को रखा।

इस अवसर पर विधायक राहुल कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि
“शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। समाज निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। शिक्षक हितों की लड़ाई मैं पूरी मजबूती से लड़ूंगा तथा उनके मान-सम्मान और मर्यादा को बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहूँगा।”

समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में शंभूशरण यादव, रंजीत कुमार, सुबोध कुमार, नागेन्द्र कुमार, कपिल कुमार, उदित राज, ब्रजेश कुमार, भरत कुमार, शशि कुमार पंकज, राजीव कुमार, राजीव रंजन, संजय कुमार, राजनाथ प्रसाद, दिनेश प्रसाद एवं अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षकगण शामिल थे।




✍️ काव्यात्मक प्रस्तुति

कलम जिनकी दीपक बन अंधियारे हर लेती है,
वही शिक्षक समाज की तक़दीर गढ़ लेती है।
सम्मान मिले जब शिक्षक को, बढ़ता राष्ट्र महान,
शिक्षक-सम्मान से ही सशक्त बनेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!