कुर्था में हो मेडिकल कॉलेज की स्थापना :- राजद


कुर्था (अरवल) कुर्था में हो मेडिकल कॉलेज की स्थापना उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के अरवल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कही साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10 वी बार मुख्यमंत्री बनने पर कुर्था विधानसभा क्षेत्र के कुर्था प्रखण्ड के जनता की ओर से एव हम अपनी ओर से बधाई एवं अभिनंदन करता हूँ। हम मुख्यमंत्री एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विधायक पप्पु कुमार वर्मा से एवं अरवल जिलाधिकारी से मांग करता हूँ कि अरवल जिला के सभी प्रखंड कलेर में इंजियरिंग कॉलेज खोला गया। करपी प्रखंड के पखरपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई। किंजर को स्पोर्ट क्लब और जिला मुख्यालय अरवल लगातार सभी तरह के सरकारी कार्य कराऐं जा रहे है।मैं सुनील कुमार यादव जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ट राष्ट्रीय जनता दल, अरवल सह सामाजिक कार्यकर्त्ता कुर्था विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह करते है कि हम यहाँ के स्थानीय विधायक पप्पु कुमार वर्मा से भी निवेदन करेंगे कि सरकार आपकी है आप कुर्था की जनता के लिए जो हम वर्षो से मांग उठाते रहे है कि कुर्था में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो सरकार और स्थानीय विधायक चाहे तो अरवल जिला में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज कुर्था प्रखण्ड में खुलवाकर कुर्था क्षेत्र में आम जनता को यह बड़ी उपलब्धी देकर स्वास्थ्य के क्षेत्र बेहतर चिकित्सा हेतू सरकार कुर्था क्षेत्र की जनता को मौका प्रदान करे उक्त बातों की जानकारी उन्होंने प्रेस बयान जारी कर दी।
